6,6,6,6,6,6,6….. 12 चौके 9 छक्के, ऑस्ट्रेलिया गए हर्षित राणा गेंद नहीं बल्ले से चमके, ठोक डाला ऐतिहासिक शतक

Rahul Tiwari

khelja|09-11-2024

Harshit Rana: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से खेलते हुए अपनी गेंदबाजी से सभी को मोहित करने वाले हर्षित राणा (Harshit Rana) इस समय इंडिया की ओर से ऑस्ट्रेलिया में कमाल करने की तैयारी कर रहे हैं। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसमें हर्षित भी खेलते दिखाई दे सकते हैं।

हालांकि इस सीरीज के आगज से पहले ही वह चर्चाओं में आ गए हैं। हालांकि इस बार वह गेंदबाजी से कहर ढाने के लिए नहीं बल्कि बल्ले से कमाल करने के लिए चर्चाओं में आए हैं। तो आइए उनके इस कमाल की पारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बल्ले से कमाल दिखा चर्चाओं में आए Harshit Rana

Harshit Rana 122

12 चौके 9 छक्के, ऑस्ट्रेलिया गए हर्षित राणा गेंद नहीं बल्ले से चमके, ठोक डाला ऐतिहासिक शतक 2" srcset="https://cdn.shengboglobal.com/Upload/File/2024/11/09/0922433247.jpg 1200w, https://hindi.sportzwiki.com/wp-content/uploads/2024/11/r-ashwin-2024-11-08T163659.692-300x169.jpg 300w, https://hindi.sportzwiki.com/wp-content/uploads/2024/11/r-ashwin-2024-11-08T163659.692-1024x576.jpg 1024w, https://hindi.sportzwiki.com/wp-content/uploads/2024/11/r-ashwin-2024-11-08T163659.692-768x432.jpg 768w, https://hindi.sportzwiki.com/wp-content/uploads/2024/11/r-ashwin-2024-11-08T163659.692-400x225.jpg 400w, https://hindi.sportzwiki.com/wp-content/uploads/2024/11/r-ashwin-2024-11-08T163659.692-150x84.jpg 150w" sizes="(max-width: 100%) 100vw, 1200px"/>

बता दें कि इंडियन टीम को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसमें केवल अनुभवी खिलाड़ियों को मौका मिलने की बात कही जा रही है, ताकि टीम इंडिया आसानी से मुकाबला जीत सके। लेकिन मुकाबले से पहले ही हर्षित राणा (Harshit Rana) को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाए जाने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चूंकि वह गेंद के साथ ही साथ बल्ले से भी कमाल करने का दम रखते हैं। इसी वजह से हर्षित राणा के बल्ले से निकले दमदार शतक की चर्चा चल रही है।

हर्षित राणा (Harshit Rana) ने साल 2023 दलीप ट्रॉफी में नार्थ जोन और नार्थ ईस्ट जोन के बीच हुए मुकाबले में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था। इस दौरान हर्षित ने 12 चौके 9 छक्के लगाए थे।

हर्षित राणा ने लगाए थे 12 चौके और 9 छक्के

नार्थ जोन और नार्थ ईस्ट जोन के बीच हुए मुकाबले में नार्थ जोन की ओर से खेलते हुए पहली पारी में हर्षित राणा (Harshit Rana) ने 86 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 122 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 12 चौके 9 छक्के भी जड़े थे।

यह उनके फर्स्ट क्लास करियर की सबसे बेस्ट पारी है और यही वजह है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग की जा रही है। मालूम हो कि उनकी ओर अन्य खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की वजह से नॉर्थ जोन ने 511 रनों से जीत हासिल की थी।

कुछ ऐसा है मुकाबले का हाल

Harshit Rana 122

12 चौके 9 छक्के, ऑस्ट्रेलिया गए हर्षित राणा गेंद नहीं बल्ले से चमके, ठोक डाला ऐतिहासिक शतक 3" srcset="https://cdn.shengboglobal.com/Upload/File/2024/11/09/0922453485.jpg 1048w, https://hindi.sportzwiki.com/wp-content/uploads/2024/11/Screenshot-2024-11-08-163601-300x153.jpg 300w, https://hindi.sportzwiki.com/wp-content/uploads/2024/11/Screenshot-2024-11-08-163601-1024x524.jpg 1024w, https://hindi.sportzwiki.com/wp-content/uploads/2024/11/Screenshot-2024-11-08-163601-768x393.jpg 768w, https://hindi.sportzwiki.com/wp-content/uploads/2024/11/Screenshot-2024-11-08-163601-400x205.jpg 400w, https://hindi.sportzwiki.com/wp-content/uploads/2024/11/Screenshot-2024-11-08-163601-150x77.jpg 150w" sizes="(max-width: 100%) 100vw, 1048px"/>

नार्थ जोन और नार्थ ईस्ट जोन के बीच हुए मुकाबले में नार्थ जोन ने पहली पारी में 540/8 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था, जिसके बाद नार्थ ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 134 रन बनाए थे।

इसके बाद दूसरी पारी में भी नार्थ जोन ने 259/6 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया और नार्थ ईस्ट जोन को 666 रनों का लक्ष्य दिया। इसका पीछा करते हुए नार्थ ईस्ट जोन ने सिर्फ 154 रन बनाए और 511 रनों से मुकाबला गंवा दिया।

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6….. 8 चौके 7 छक्के, टेस्ट क्रिकेट में हार्दिक पांड्या ने जड़ा तूफानी शतक, खेल डाली इतने रनों की तूफानी पारी

Latest Newsmore
1

1st ODI: Stafanie Taylor's Ton In Vain As Australia Women Cruise To 103-run Win Over West Indies

28-Mar-2026 • CricketnMore
2

Bangladesh Lifts Ban On Broadcast Of IPL Matches Imposed After Mustafizur Row

28-Mar-2026 • CricketnMore
3

MS Dhoni Set to Miss First 2 Weeks of IPL 2026 Season

28-Mar-2026 • Samira Vishwas
4

A replacement player, who hasn’t even played a T20 International, becomes IPL-winning captain

28-Mar-2026 • Samira Vishwas
5

CSK predicted XI: Who will replace injured MS Dhoni in Chennai Super Kings team in IPL 2026?

28-Mar-2026 • Samira Vishwas