Shiv
rajasthankhabre|02-04-2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में समीर रिजवी ( नाबाद70) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 39) की शानदार पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम अपनी पारी में पूरे 20 ओवर्स भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी। वह 18.4 ओवर्स में केवल 141 रनों के स्कोर पर सिमट गई। दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर्स में चार विकेट गंवाकर आसान जीत अपने नाम की।
मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने एक खास मामले में राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ा। उसने आईपीएल में एक टीम को ऑलआउट करने के मामले में पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने 19वीं बार ऐसा किया। वहीं राजस्थान रॉयल्स के नाम 18 बार ऐसा करने की उपलब्धि दर्ज है।
आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा बार विरोधी टीम को ऑल आउट करने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज है, जिसने 40 बार ये कारनामा किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25 बार, चेन्नई सुपर किंग्स ने 25 बार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 21 बार, दिल्ली कैपिटल्स ने 19 बार और पंजाब किंग्स ने 19 बार ऐसा किया है।
pc- espncricinfo.com