
नीरज शर्मा
abplive|25-05-2026
पूर्वी अफ्रीका में स्थित छोटे से देश रवांडा का नाम शायद बहुत कम लोगों ने सुन होगा. मगर क्रिकेट की दुनिया में इस देश का नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड के लिए याद किया जाएगा. दरअसल मेंस टी20 वर्ल्ड कप के क्वालीफायर टूर्नामेंट में रविवार को रवांडा और आइवरी कोस्ट का आमना-सामना हुआ. इस मुकाबले में रवांडा के हमजा खान ने नाबाद 164 रन बनाए, जो टी20 इंटरनेशनल में किसी बल्लेबाज का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.
आइवरी कोस्ट के खिलाफ मैच में हमजा खान ने 65 गेंद में 164 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 15 छक्के लगाए. हमजा की इस ऐतिहासिक पारी के बलबूते रवांडा ने 288 रनों का स्कोर खड़ा किया.
यह अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी टीम द्वारा बनाया गया सातवां सबसे बड़ा स्कोर भी रहा.अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में हमजा खान द्वारा बनाए गए 164 रन, दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. अब इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच हैं, जिन्होंने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रनों की पारी खेली थी. इससे एक दिन पहले ही कैमरून के खिलाफ मैच में उन्होंने नाबाद 60 रनों की पारी खेली थी.
26 मई को पहला क्वालीफायर, RCB के पास सीधे फाइनल में एंट्री का मौका; देखें प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल
रवांडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 288 रन बनाए. इसके जवाब में आइवरी कोस्ट की पूरी टीम 17 रनों पर ऑलआउट हो गई. रवांडा ने 271 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की, जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में किसी टीम की रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत है. रवांडा के लिए मोहम्मद नादिर ने 3.2 ओवर में केवल 6 रन देकर 6 विकेट चटकाए.
प्लेऑफ में पहुंचने के बाद भी खुश नहीं राजस्थान के कप्तान रियान पराग, बोले- हमने बहुत देर...
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम; KKR के खिलाफ किया कमाल
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम; KKR के खिलाफ किया कमाल




