
रवीश बिष्ट
abplive|18-07-2026
टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा लॉर्ड्स में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अपना आख़िरी मैच खेल सकते है. सूत्रों के मुताबिक़ सिलेक्शन कमेटी ने रोहित को ये बता दिया है कि अब वो उनसे आगे की तरफ़ देख रहे हैं. रोहित के रिटायरमेंट प्लान को लेकर एबीपी न्यूज़ कंसलटेंट रवीश बिष्ट ने रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड से ख़ास बातचीत की.
सवाल - रोहित लॉर्ड्स में अपना आख़िरी मैच खेल सकते हैं इस बारे में आप क्या कहेंगे ?
जवाब- मैं तो चाहता हूं की रोहित वर्ल्ड कप खेले, मेरे तो एक ही सपना है की रोहित 2027 के वर्ल्ड कप में खेलता दिखाई दे.
सवाल- आपको नहीं लगता की रोहित की फॉर्म एक बड़ी वजह रही होगी जिसकी वजह से सिलेक्टर्स आगे की सोच रहे हैं?
जवाब- फॉर्म तो ऊपर नीचे चलती रहती है लेकिन मैं उन्हें 2027 के वर्ल्ड कप का खेलते हुए देखना चाहता हूँ
सवाल - रोहित के साथ एक युग का अंत हो जाएगा ?
जवाब- अगर वो रिटायर होंगे तो एक युग का अंत तो होगा ही , रोहित बड़े प्लेयर हैं , देखिए फॉर्म इधर उधर होता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं की वो ख़राब प्लेयर हैं , सिलेक्टर्स की क्या सोच है उसपर मैं नहीं बोल सकता लेकिन मैं तो उन्हें वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहता हूं.
यह भी पढ़ें- अर्जेंटीना और स्पेन के बीच विश्वकप फाइलन की जंग में हारे कोई लेकिन जीतेगी स्पेनिश भाषा और संस्कृति
सवाल - रोहित की उम्र 39 साल है क्या सिलेक्टर्स के ज़ेहन में ये फैक्टर भी रहा होगा
जवाब - सिलेक्टर्स का व्यू क्या है ये तो नहीं कह सकता लेकिन अभी रोहित को खेलना चाहिए
सवाल - रोहित के करियर का हाई पॉइंट क्या रहा आपके हिसाब से
जवाब - मेरे हिसाब से रोहित ने जब डेब्यू किया था और 2007 T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के ख़िलाफ़ मैच जिताऊ पारी खेली थी वो मुझे लगता है हाई पॉइंट था.
सवाल- रोहित को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कप्तानी से हटा दिया था क्या आपको आश्चर्य हुआ था ?
जवाब - इस पर तो मैं कमेंट नहीं कर सकता, किसी फैसले के खिलाफ नहीं बोल सकता
सवाल - राहुल द्रविड़ ने रोहित को कमाल का कप्तान बताया था आप रोहित को कैसे देखते है ।
जवाब - रोहित कमाल के कप्तान रहे है और एक इंसान के तौर पर भी उनका जवाब नहीं है , वो ज़रूर प्लेयर्स पर चिल्लाता था लेकिन वो सबको साथ लेकर चलता था. उसकी वजह से फ़र्क आया टीम इंडिया में वो ग़ज़ब का रहा.
यह भी पढ़ें- फाइनल से पहले स्पेन की बढ़ी चिंता, दो स्टार खिलाड़ी इंजर्ड, क्या खेल पाएंगे?
जवाब - रोहित कमाल के कप्तान रहे है और एक इंसान के तौर पर भी उनका जवाब नहीं है , वो ज़रूर प्लेयर्स पर चिल्लाता था लेकिन वो सबको साथ लेकर चलता था. उसकी वजह से फ़र्क आया टीम इंडिया में वो ग़ज़ब का रहा.
यह भी पढ़ें- फाइनल से पहले स्पेन की बढ़ी चिंता, दो स्टार खिलाड़ी इंजर्ड, क्या खेल पाएंगे?




